Home » देश » डबवाली पुलिस बिखेर रही परिवारों में खुशियां

डबवाली पुलिस बिखेर रही परिवारों में खुशियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
125 Views

 

*चौकी गोलबाजार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया*

*परिजन अपने खोये हुए बच्चे  को वापिस पाकर हुए खुश व की डबवाली पुलिस की सराहना*

डबवाली 15 जुलाई । डबवाली पुलिस द्वारा जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्रवाई करते हुए सभी थाना एवं चौकियों ने तत्परता दिखाते हुए खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है । । इस ऑपरेशन में एक नया आयाम स्थापित करते हुए चौकी गोलबाजार पुलिस  ने परिवार से बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलवानें में कामयाबी हासिल की है । । अपने बिछड़े हुई बच्चे को वापिस पाकर अभिभावक खुश हुये व डबवाली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया ।

इस मामले  में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी गोलबाजार उप नि. विजय कुमार ने बताया आज सुबह एक बच्चा एमपी कॉलेज के पास लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला । जो अपना नाम पता बताने में सक्षम नहीं था । उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गुमशुदा बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त की तो बच्चे का नाम नैतिक पुत्र राकेश निवासी किलियांवाली पंजाब पाया गया । जो बच्चे के परिवारजनों से सम्पर्क कर उनके हवाले किया गया ।

उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आस-पास क्षेत्र में यदि मूक बधिर या गुमशुदा छोटे बच्चे या मानसिक तौर पर बीमारी की स्थिति में नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें । इसके अलावा खोया-पाया पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्ति या बच्चे से संबंधित उसकी फोटो या वीडियो भी डाली जा सकती है । यह पोर्टल सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह काम करेगा । कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर गुमशुदा बच्चों या मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की फोटो और उससे संबंधित जानकारी डाल कर किसी असहाय परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा सकते हो । पुलिस प्रशासन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास मानसिक परेशानी, शारीरिक बिमारी या किसी अन्य कारणवश अगर कोई बच्चा,महिला या मूक बधिर अपने परिवार से बिछड़ गया है,और वह अपने परिवार तक पहुँचने में सक्षम नही है,तो ऐसे बच्चों का पूर्ण विवरण जुटाकर उनको वेरीफाई कर अपने मोबाइल फोन में खोया-पाया एप में डाउनलोड उनका विवरण फोटो सहित दर्ज करें ताकि एप के माध्यम से गुमशुदा महिला,  पुरुष व बच्चे के बारे में परिजनों तक जानकारी पहुंच सके । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices