चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ व बाबा सरसाईनाथ ट्रस्ट के कार्यों को सराहा
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 व चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर के जन्मदिन पर पौधारोपण अभियान चलाते हुए दर्जनों फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए महिला थाना प्रभारी दर्शना ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ व बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट 2116 समाजहित में बहुत बेहतरीन कार्य कर रहा है। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय का कर्मचारी संगठन बधाई का पात्र है, जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय का नाम चमका रहा है। अन्य संगठनों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि मिलखराज कानूनगो ने संस्था व संघ के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चेयरमैन बजरंग लाल ने बताया कि इस मानसून सीजन में हमारा लक्ष्य 1100 पौधे लगाने का है। इस मौके पर प्रधान रविंद्र सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान पहलवान संजय श्योराण, उपप्रधान लीलूराम जांगड़ा, सचिव डा. सुरेंद्र हांडा, सहसचिव रोहताश गुर्जर, उपप्रधान डा. सुमित सैनी, डा. सतवीर कंबोज, कैशियर प्रवीन कपूर, सूर्यांश सोलर के एमडी नरेंद्र रावत, राघव शर्मा, प्रिंस, मनसाराम स्वामी, दलीप, बलविंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रधान रविंद्र सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो:
पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत: एसएचओ दर्शना
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
