Home » देश » डबवाली पुलिस के चार हवलदार सहायक सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

डबवाली पुलिस के चार हवलदार सहायक सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

Facebook
Twitter
WhatsApp
112 Views

*पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई*

              डबवाली 16 जुलाई । कंधों पर स्टार लगने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, इसलिए पदोन्नत होने वाले पुलिस कर्मचारी और अधिक मेहनत और लगन से अपना कार्य करें और जहां भी ड्यूटी लगे वहां अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज करा कर विभाग की छवि के लिए कार्य करें ।

           उक्त विचार पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने जिला पुलिस डबवाली के हवलदार सुभाष चन्द्र, सन्दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह व सन्दीप सिंह के सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने के बाद उनके कंधों पर स्टार लगाने के उपरांत व्यक्त किए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की नौकरी सेवा, त्याग और समर्पण का भाव है, और अक्सर पुलिस कर्मियों को अपने घर से दूर रहकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहना पड़ता है । उन्होंने कहा कि पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वाले पीड़ित व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसे जल्दी से जल्दी न्याय दिलाने का प्रयास करें ताकि पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लें तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। इस अवसर पर पदोन्नत हुए सभी सहायक सब इंस्पेक्टर ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices