*नशे के खिलाफ जंग में शामिल होने व जिला डबवाली को नशा मुक्त बनाने का किया आह्वान
डबवाली पुलिस लगातार आमजन को नशा बारे जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की सभी थाना एवं चौकियों की टीमें इस कार्य में दिन–रात लगी हुई है । इस अभियान में डबवाली पुलिस की टीमें हर गली, चौक–चोराहों, स्कूल कॉलेजों व झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक कर रही है । इसी दौरान महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी ने रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली में लोगों को नशे के खिलाफ इस जंग में शामिल होने का आह्वान किया ।
रेलवे स्टेशन पर आमजन को जागरूक करते हुए महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी ने कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद में धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोइन ,अफीम, पोस्त आदि जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है । नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है । नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है । नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं । जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व खेलों की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें । आपका एक प्रयास कई घरों में अंधेरा होने से बचा सकता है । आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर काल करें । यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है । यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री /खरीद / भंडारण / निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान हेतु समर्पित है । प्रदान की गई जानकारी की NCB अधिकारियों द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी ।


