Home » देश » जेल लोक अदालत में दो केसों का हुआ निपटारा

जेल लोक अदालत में दो केसों का हुआ निपटारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
131 Views

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया के मार्गदर्शन में जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवेश सिंगला ने बताया कि जेल लोक अदालत में कुल पांच केसों की फाइलें रखी गई जिनमें दो केस का निपटारा किया गया तथा दो कैदी को रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह में दो बार जेल लोक अदालत लगाई जाती है, जो कि माह के प्रथम बुधवार व तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत लगती है। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत में छोटे केसों में लंबे समय से जेल में बंद कैदियों से संबंधित केसों का निपटारा किया जाता है। लोक अदालत के उपरांत उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices