सिरसा। शहर के सिविल अस्पताल के समीप स्थित जेजे कॉलोनी में पिछले तीन महीनों से सीवरेज, बिजली और पेयजल व्यवस्था की बदहाली ने निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को गुस्साए कॉलोनीवासियों ने नायकों वाली गली में एकत्र होकर जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रदर्शनकारियों ने गली में जमा दूषित पानी के बीच खड़े होकर जिला प्रशासन मुदार्बाद और नगर परिषद मुदार्बाद के नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र स्थायी समाधान नहीं हुआए तो वे सिविल अस्पताल के पास सडक़ जाम करेंगे। भारत जनवादी नौजवान सभा के पूर्व सचिव बबलू नायक, विनोद कुमार, तुफानी, गुरबचन सिंह, हनुमान नायक, करनैल सिंह, सूरज, विक्की, डा. जवाहर, मित्रा कौर, मनकौर, रीना कौर सहित अन्य निवासियों ने बताया कि उनका क्षेत्र वार्ड नंबर 29 और 30 में आता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने बताया कि नायकों वाली गली में पिछले तीन महीनों से सीवरेज मिश्रित पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही, सीवरेज जाम होने से गली में एक से दो फीट दूषित पानी जमा है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन और सत्ताधारी नेताओं पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विशेष रूप से महिलाओं ने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने के लिए बार-बार चक्कर लगाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कॉलोनी को स्लम क्षेत्र मानकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज, बिजली और पेयजल की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
जेजे कॉलोनी में सीवरेज और पेयजल संकट, आक्रोशित नागरिकों ने किया प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
