Home » देश » भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आया: रवि कंबोज

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आया: रवि कंबोज

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। युवा इनेलो नेता रवि कंबोज ने कहा कि एक तरफ तो इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला हरियाणा के किसानों के लिए एसवाईएल का पानी लाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हंै, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया है कि अगर पंजाब को पानी की कमी है तो वे ट्यूबवैल लगवाकर अपनी धरती का पानी पंजाब भेज देंगे। इससे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में दिन-रात का अंतर है। पंजाब सरकार द्वारा भाखड़ा से पानी बंद किए जाने के कारण हरियाणा में पानी का संकट पैदा हो गया था, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंतत: इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के पंजाब सरकार को भाखड़ा का पानी न छोडऩे पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी के बाद पंजाब सरकार द्वारा पानी छोड़ा गया, जिससे प्रदेश के लोगों ने राहत की सांस ली। रवि कंबोज ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति दोगली नीति अपना रही है। एक तरफ तो किसान हितैषी होने का दम भरती है, लेकिन दूसरी ओर किसान विरोधी फैसले व बयान देकर उन्हें उकसाने का काम कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रवि कंबोज ने कहा कि करीब 11 सालों से सत्तासीन भाजपा एसवाईएल के पानी को लेकर प्रयास करती तो आज किसानों की ये हालत नहीं होती। सरकार नहीं चाहती कि एसवाईएल का पानी हरियाणा के किसानों को मिले, लेकिन इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बीड़ा उठाया है कि वो एसवाईएल का पानी हरियाणा के किसानों को दिलवाकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices