Home » देश » अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
99 Views

सिरसा। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जिला सिविल सर्जन कार्यालयों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में सिरसा में भी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमओ डा. महेंद्र कुमार भादू को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत लाभ दिलवाने हेतु सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने बताया कि ज्ञापन में सेवा सुरक्षा अधिनियम का तत्काल लाभ, लंबित वेतन भुगतान, योग्यता अनुसार लेवल में समायोजन, जोखिम भत्ता, भत्तों की सुविधा, स्थानांतरण नीति, ईएसआईसी एवं एलडब्ल्यू एफ का लाभ और 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित कुल 13 प्रमुख मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संघ हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा और सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए कार्य करता आया है। हमने बार-बार सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान की मांग की है, लेकिन यदि अब भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगामी 4 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा। प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि एचकेआरएनएल के हजारों कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, लेकिन आज भी वे असुरक्षित व उपेक्षित हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि सेवा सुरक्षा अधिनियम का लाभ सभी कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाए और समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआए तो यह आंदोलन चरणबद्ध रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक रवि कुमार शर्मा, सूरज कंबोज, अरुण जोशी, योगेश सैन, कुलविंदर कौर, विनोद जिला प्रचारक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices