सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ व बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 द्वारा महिला थाना में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने कहा कि बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट व चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को मूर्त रूप दे रहे हंै। रोजाना नए-नए स्थानों पर दर्जनों फलदार, छायादार, फूलदार पौधे रोपित कर उनकी सार-संभाल भी कर रहे हंै। जोकि एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी दर्शना ने सभी का स्वागत और धन्यवाद किया। उन्होंने सिरसावासियों से आह्वान किया कि वे एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस मौके पर इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी स. रणजीत सिंह टक्कर, बेटा बचाओ अभियान से तरूण भाटी, रविंद्र सैनी प्रधान, डा. सुमित सैनी, सूर्यांश सोलर के एमडी नरेंद्र रावत, डा. सतवीर कंबोज, चेयरमैन बजरंग लाल, वरिष्ठ उपप्रधान पहलवान, संजय श्योराण, उपप्रधान लीलूराम, सचिव डा. सुरेंद्र हांडा, कैशियर प्रवीन कपूर, रोहताश गुर्जर, राघव, पिंटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अभियान को मूर्त रूप दे रहा बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट: प्रो. दयानंद
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026