Home » देश » – सीईटी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

– सीईटी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

परीक्षा के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करें अधिकारी : उपायुक्त शांतनु शर्मा
– बिना वैध पहचान के नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्रों में एंट्री
जिला में 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के मद्देनजर वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता, एचएसएससी के सदस्य सुभाष चंद्र, परीक्षा के नोडल अधिकारी डा. सुभाष चंद्र, एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, एचएसएससी कोर्डिनेटर नरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में केंद्र अधीक्षकों की शंकाओं का भी विशेषज्ञों ने निवारण किया। बैठक में निर्देश दिए गए कि केंद्र पर बिना अधिकृत पहचान के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। पूरी जांच पड़ताल, वैध प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाए।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि सीईटी परीक्षा के मद्देनजर जिला में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 59 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है तथा इसके अलावा चार रिजर्व रहेंगे। बैठक में परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास कहीं पर भी अनावश्यक शोर न हो, यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। ऐसी स्थिति नजर आए तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट तत्काल पुलिस टीम को सूचित करें। उपायुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी लगाए जाने का कार्य करीबन पूरा कर लिया गया है। किसी परीक्षार्थी को मेडिकल सुविधा की आवश्यकता हुई तो वह भी उपलब्ध होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेकर आयोग ने जो हिदायतें दी है, उसकी अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
बैठक में आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने कहा कि परीक्षा को लेकर आयोग की हिदायतों का दृढ़ता से पालना करना है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से हर परीक्षा केंद्र की हलचल आयोग के मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि लगभग 14 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें से छह लाख महिलाएं है। परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक ट्रांस्पोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेवारी परीक्षा के सफल संचालन की है, इसलिए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices