समाजसेवी शिशपाल झोरड़ को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में सिरसा से शिशपाल झोरड़ को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको लेकर झोरड़ ने कहा कि संस्था के हित में हमेशा तत्पर रहेंगे। सामाजिक समरसता के लिए हमारी संस्था सदैव कार्यरत रही है और आगे भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद जो कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्यों को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां, हरियाणा अध्यक्ष सुरेश सिरोही जैलदार व हरियाणा प्रदेश के संयोजक भवानी सिंह किरमारा का विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया है कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसको निष्ठा से निभाऊंगा। बता दें कि शिशपाल झोरड़ जाट धर्मशाला व अन्य संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं।
शिशपाल झोरड़ बने अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश उपाध्यक्ष
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026