Home » देश » सीआईए डबवाली व चौकी चोटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

सीआईए डबवाली व चौकी चोटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

Facebook
Twitter
WhatsApp
83 Views

*गांव अबूबशहर में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपी धर दबोचे*

*आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा लोहा रॉड, लोहा सब्बल व हथौड़ा किया बरामद*

 डबवाली पुलिस की तत्परता और कुशलता के कारण अपराधियों में भय का माहौल है । अपराधियों की धरपकड़ में डबवाली पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कमरतोड़ एक्शन लिया जा रहा है । इसी अभियान को एक नई दिशा देते हुए गांव अबूबशहर में तेजधार हथियार से हमला करने की वारदात को सुलझाते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने दो आरोपियों विनोद कुमार उर्फ मोटू पुत्र सोमनाथ निवासी मसीतां व  बिन्द्र कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी अबूबशहर और चौकी चौटाला पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार पुत्र बाबूराम निवासी अबूबशहर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि दिनांक 24.07.2025 को विष्णु पुत्र माडू राम निवासी अबूबशहर के ब्यान पर दिनांक 23.07.2025 को जब वह अबूबशहर में राज कनाल पर शिव मंदिर में शिवरात्रि देखने गया था । जो वहां पर आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी । जिस पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान सीआईए स्टाफ डबवाली व चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. आनन्द कुमार की टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को काबू कर लिया । मामले की जांच कर रहे एएसआई बेअंत सिंह चौकी चौटाला ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा लोहा रॉड, लोहा सब्बल व एक हथोड़ा बरामद किया गया है । आरोपियों विनोद कुमार, बिन्द्र कुमार व श्रवण कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर मामले से जुड़े और तथ्यों का पता लगाया जाएगा व अन्य आरोपियों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices