Home » देश » सफल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षाएं हों, यही हमारा प्रथम उद्देश्यः- एसपी निकिता खट्टर

सफल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षाएं हों, यही हमारा प्रथम उद्देश्यः- एसपी निकिता खट्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp
105 Views

CET परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जांची परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी CET परीक्षा

 

26/27 तारीख को सीईटी परीक्षा के लिए डबवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने थाना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए डबवाली जिले में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है । इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई है जिसकी पालन सख्ती से करवाने के निर्देश दिए हैं । इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास नाकेबंदी भी की गई है, जहाँ तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और परीक्षार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी । किसी भी अन्य व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी, जिसके लिए एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीम को तैनात किया गया है । पुलिस कर्मियों को वाकी-टाकी से लैस किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की  सूचना को तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके । पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके ।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ और पुलिस स्टाफ के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर आने पर भी पाबंदी रहेगी । उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी । पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करते रहेंगे और पीसीआर व राइडर टीमों को भी परीक्षा केंद्रों के आसपास निरंतर गश्त करने के लिए कहा गया है । पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान सभी दुकानदारों से अपील की है की वह सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास अपनी फोटो स्टेट व स्टेशनरी की दुकान बंद रखे, साथ ही उन्होंने सभी होटल, गेस्ट हाउस संचालक व आमजन से भी अपील की है की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें । सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices