सिरसा। युवा इनैलो के लगातार दूसरी बार हलका प्रधान, सिरसा बनाए जाने पर विशाल भाट, फूलकां ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान पार्टी अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला, कांता चौटाला, सुनैना चौटाला, डबवाली से पार्टी विधायक आदित्य चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, सिरसा जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा, युवा जिलाध्यक्ष भगवान कोटली सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। विशाल भाट ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण से निभाएंगे। भाट ने कहा कि इनैलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो किसान-कमेरे ही नहीं, बल्कि सभी 36 वर्गों की पार्टी है। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी हमेशा आवाज बुलंद करती आई है। चाहे किसानों को फसलों के उचित दाम की बात हो, या आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजे की बात हो । व्यापारी वर्ग की कोई समस्या हो या युवाओं का कोई मुद्दा हो। हर मोर्चे पर इनैलो ने अपनी जनहितैषी नीतियों को अमलीजामा पहनाया है। इस बार सरकार द्वारा बिजली दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि व एसवाईएल के पानी को लेकर पार्टी ने चौ. अभय सिंह चौटाला के कुशल नेतृत्व में आवाज बुलंद की है और उसे अमलीजामा भी पहनाया जाएगा।
दूसरी बार युवा हलका प्रधान, सिरसा बनाने पर हाईकमान का जताया आभार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026