Home » देश » डोडा चूरा पोस्त सहित एक किया काबू

डोडा चूरा पोस्त सहित एक किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
95 Views

 डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है । जिसके तहत नशे को जड़ से मिटाने व नशा तस्करों के जेल भेजने की मुहिम में डबवाली पुलिस हर समय प्रयासरत है । जिसके तहत आए दिन भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने आरोपी बलवंत सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी अबुल खुराना जिला मुक्तसर (पंजाब) को 3 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गोल चौक मंडी डबवाली के पास मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बलवन्त सिंह निवासी अबुल खुराना कबीर चौक अनाज मंडी डबवाली के आस पास नशा तस्करी का काम करता है । जो आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान कबीर चौक पर निगरानी शुरू की तो कुछ ही देर में एक बुजुर्ग आदमी अपने दाहिने हाथ मे काले रंग का हैंड कैरी बैग लिए हुए आता दिखाई दिया । जिसने सामने खङी पुलिस पार्टी को देखकर 20-25 कदम पहले एक दम वापस मुड़कर जाने लगा । जो ASI ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की मदद से उस बुजुर्ग शख्स को रोककर तलाशी ली तो उक्त शख्स के पास हैंड कैरी बैग से डोडा चूरा पोस्त बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपी बलवन्त सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा पोस्त तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices