Home » देश » नशा मुक्त जीवन स्वस्थ जीवन संदेश के साथ स्पोर्ट्स एसपीओ ने किया गांव अबूबशहर व कालांवाली के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन*

नशा मुक्त जीवन स्वस्थ जीवन संदेश के साथ स्पोर्ट्स एसपीओ ने किया गांव अबूबशहर व कालांवाली के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन*

Facebook
Twitter
WhatsApp
91 Views

नशा तस्करी से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न. 1933 पर काल करें

 डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान को लेकर स्पोर्ट्स एसपीओ वकील ने गांव अबूबशहर व एसपीओ संजय ने कालुआना के खेल मैदानों में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए नशे जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया  । इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जंग में डबवाली पुलिस का सहयोग करने व नशे से  दूर रहकर समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई । इस दौरान उन्होने क्रिकेट व वॉलीबॉल के खेल करवाए व युवाओं को दैनिक जीवन में खेलों के शारीरिक व मानसिक विकास के लाभ बताए ।

इस अवसर पर पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की इस मुहिम में मिल जुलकर काम  करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ कर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं व अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें । उन्होंने कहा कि अकेला नशा कई बीमारियों व अपराधों को जन्म देता है, इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा इसके दुष्प्रभावों को पहचाने व इस गर्त से जितना हो सके उतना दूर रहें व इस संदेश को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं । उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनोगे । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर काल करें । यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री /खरीद / भंडारण / निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान हेतु समर्पित है । प्रदान की गई जानकारी की NCB अधिकारियों द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices