88 Views
04 अगस्त, सिरसा:- हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा व उनके परिवारजनों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प 6 अगस्त को संजीवनी अस्पताल सिरसा में आयोजित किया जाएगा इस स्वास्थ्य जांच कैम्प में पुरुषों, महिलाओ, बच्चों, व बुजुर्गों की जाँच की जाएगी इस कैम्प में सभी तरह के डॉक्टरों द्वारा रोगियों को निशुल्क परामर्श देकर उपचार करेंगे व बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगे इस दौरान हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा अध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सैनी ने हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा से
अपील की स्वास्थ्य जांच कैम्प में अपने व परिजनों की स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाए इस दौरान मार्कटिंग मैनेजर प्रदीप बूरा ने बताया कि बुधवार 6 अगस्त को 10 से दोपहर 2 बजे तक कैम्प आयोजित होगा सभी डॉक्टरों द्वारा जांच व शुगर जांच, ब्लड प्रेशर एवं ECG ह्रदय जाँच मुफ्त की जाएगी व बीएमडी टेस्ट निशुल्क होगा व अल्ट्रासाउंड (पेट रोग) एवं एक्स- रे व एनसीवी टेस्ट 50% छूट पर की जाएगी
Post Views: 75


