हरियाणा में लगातार अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती, फायरिंग व हत्याओं की वारदातें करने से प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग
अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला कर फिरौती व मंथली मांगना आम बात हो गई है- बजरंग गर्ग
अपराधियों के डर के कारण हरियाणा में लगभग 328 शराब के ठेकों की बोली तक नहीं हुई है- बजरंग गर्ग
हरियाणा का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है- बजरंग गर्ग
सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
सरकार को व्यापारी व आम जनता की जानवर की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए- बजरंग गर्ग
हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ना है- बजरंग गर्ग
जींद- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने निजी होटल में व्यापारियों की मीटिंग लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में लगातार अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती, फायरिंग व हत्याओं की वारदातें करने से प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। जींद जिले में सिर्फ एक महीने में लगभग 17 से ज्यादा हत्या होना चिंता का विषय है। अब जींद में विनोद बंसल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है कुछ समय पहले अपराधियों द्वारा विनोद बंसल के भाई की दिन-दिहाड़े हत्या कर दी गई थी। हरियाणा में हर रोज लगभग तीन से ज्यादा हत्या हो रही है। यहां तक कि रोहतक में एक महिला की हत्या करके कई टुकड़े करना बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है। अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला कर फिरौती व मंथली मांगना आम बात हो गई है और खुलेआम फायरिंग करके जान से मारने की धमकी अपराधियों द्वारा दी जा रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों पर किसी प्रकार का सरकार का कोई खौफ नहीं है जबकि अपराधियों द्वारा पिछले दिनों जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत में शराब कारोबारी की दिन-दिहाड़े हत्या कर दी गई थी। अपराधियों के डर के कारण हरियाणा में लगभग 328 शराब के ठेकों की बोली तक नहीं हुई है क्योंकि अपराधी शराब के ठेकेदारों से ठेके में अपना हिस्सा मांग रहे थे। हिस्सा ना देने पर शराब के व्यापारियों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। ऐसे में शराब के ठेकेदारों ने ठेके ना लेना ही उचित समझा। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है। सरकार को व्यापारी व आम जनता की जानवर की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए और सरकार को अपराधियों का पक्का ईलाज करना चाहिए। सरकार को भी जैसे को तैसे वाली नीति अपनानी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धस्सती जा रही है। नशा कॉलेज के अंदर व बाहर खुले में बिक रहा है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ना है। सरकार को नशे पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और बेरोजगारों युवाओं को सरकारी पदों पर नौकरी सरकार को देनी चाहिए ताकि हरियाणा में कुछ बेरोजगारी कम हो सकें।इस अवसर पर जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, वैश्य समाज प्रधान ईश्वर गोयल, नगर कार्यकारी प्रधान रामविलास मित्तल, शहरी सचिव सुरेश गर्ग, सुरेश जिंदल, रामफल फौजी, संजय मित्तल, जयकुमार गोयल, अशोक जैन, जितेंद्र जैन, नवनीत जैन, बिट्टू जैन, राकेश गोयल, मनीष गर्ग, सुशील गोयल, राजेश काजी आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।


