Home » देश » राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानिया में जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानिया में जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। रानियां शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानिया में चल रहे 69वें जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के रानियां खंड के विद्यालयों के बच्चों भाग लिया। सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने अपना खूब दमखम दिखाया और पूरे उत्साह से खेल को खेला। सभी विद्यार्थियों में खेल भावना बहुत ही अच्छी दिखाई दी। इस खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रानियां राजकुमार अरोड़ा, शिक्षाविद व समाजसेवी सरदार बूटा सिंह काहलों और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां की प्रधानाचार्य इंदरजीत कौर ने शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास होता है। इस प्रकार खेल में हिस्सा लेने से बच्चे बुरी आदतों से भी बचते हैं और जैसा कि आजकल बहुत से युवा नशे में लिप्त हैं उससे भी बचाव रहता है। उन्होंने खंड के विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यापक साथियों को भी बधाई दी और उनका धन्यवाद किया कि उन्होंने ब्लॉक स्तर पर जो निष्पक्ष खेल करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विजेता टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दी कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में वह बढ़-चढक़र हिस्सा लें और खंड का नाम रोशन करें। साथ ही विजेता नहीं रहने वाली टीमों का भी उन्होंने हौंसला बढ़ाया और उनके खेल की भी काफी तारीफ  की कि उन्होंने खेल भावना से खेल को खेला। इस अवसर पर रानिया के समाजसेवी व शिक्षाविद सरदार बूटा सिंह ने खेलों के प्रति बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया। मंच से उनको आश्वासन दिया कि वह खेलों में बढ़-चढक़र भाग लें व उनकी तरफ  से भरपूर सहयोग दिया जाएगा जैसा कि वे हर जगह सहयोग करते हैं। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में भी उन्होंने बहुत से कार्य किए हैं, जिससे कोई अछूता नहीं है। उन्होंने इस वर्ष मॉडल संस्कृति विद्यालय रानिया में भी कार्य करवाए हैं। वे हमेशा ही समाज के कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं व बच्चों के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने खंड स्तर से आए हुए विभिन्न पीटीआई और डीपीई को खेल को निष्पक्ष रूप से करवाने हेतु बधाई दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां की प्रधानाचार्य इंद्रजीत कौर ने मेजबान प्रधानाचार्य श्री शमशेर सिंह शर्मा की खेलों के प्रति रुचि व मेहनत के बारे में सब बच्चों को बताया कि किस प्रकार वे अपना अध्ययन कार्य करने के बाद सारा समय बच्चों के खेल हेतु मैदान पर उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि मेजबान प्रधानाचार्य सुबह जल्दी उठकर बच्चों को तैयारी करवाते हैं व विद्यालय समय के बाद शाम को भी बच्चों की खेलों में बहुत प्रेक्टिस करवाते हैं।
इस खेल प्रतियोगिता में मेजबान प्रधानाचार्य शमशेर सिंह शर्मा ने विजेता टीमों के बच्चों को आने वाले दिनों में जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं हेतु आत्मविश्वास बढ़ाया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय रानियां के एक विद्यार्थी मनीष ने अंडर-19 में क्रिकेट मैच में हैट्रिक हैट्रिक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices