सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों में पर्यावरण से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए पेंटिंग व इको क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें इको क्विज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिय़ा खेड़ा की 11वीं कक्षा की साइंस सकाय की छात्रा अनु ने इस प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुल गुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए छात्रा अनु को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करने पर स्मृति चिनह देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिया खेड़ा के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने छात्रा अनु व छात्रा की विशेष तैयारी करवाने पर विद्यालय के प्रवक्ता नवनीत चांडक, प्रवक्ता संतलाल, प्रवक्ता शिवानंद को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में विषय की शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी तैयारी करनी जरूरी है, क्योंकि इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।
विज्ञान संकाय की छात्रा अनु ने जिलेभर में पाया दूसरा स्थान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026