दिल्ली में आयोजित हिमालयन कॉन्क्लेव – एवेरेस्ट समिट 3.0 का आयोजन i3 फाउंडेशन द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर भारत की तेजस्वी और साहसी पर्वतारोही Reena Bhatti को उनके अभूतपूर्व पर्वतारोहण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देशभर से आए युवा और अनुभवी पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 16 वर्ष की उम्र से लेकर 60+ वर्ष के अनुभवी पर्वतारोही शामिल थे। सभी की यात्राओं और अनुभवों ने यह सिद्ध किया कि हिमालय केवल एक पर्वत नहीं, बल्कि आत्मा को आकार देने वाली एक साधना है।
Reena Bhatti ने इस मंच से जुड़कर न केवल अपने अनुभव साझा किए, बल्कि यह भी बताया कि पर्वतारोहण केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन, धैर्य और संकल्प की परीक्षा है। उन्हें इस आयोजन में सम्मानित किया जाना उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों से जूझते हुए अपने सपनों की चोटी छूना चाहते हैं।
कार्यक्रम में आयोजित पैनल चर्चाओं में ऊँचाई वाले अभियानों के वास्तविक अनुभवों, चुनौतियों और जीवन बदलने वाली कहानियों को साझा किया गया। यह एक ऐसा मंच बना, जहां पर्वतों की खामोशी में छिपे अनुभव, शब्दों के माध्यम से जीवंत हो उठे।


