Home » देश » फैशन शो में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फैशन शो में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
86 Views

सिरसा। गांव सिकंदरपुर में स्थित 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में वीरवार को फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें वातावरण सहायक, समाज सहायक और परिवार के सदस्यों की भूमिका निभाते हुए बच्चों ने बड़ा ही सुंदर प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल डा. अंजू शर्मा ने बच्चों को बताया कि इन सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने का मकसद यह है कि हम सभी के बीच में प्यार, साथ और आपसी भाईचारे की भावना जागृत हो। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम जहां बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं, वहीं उनके छुपी हुई प्रतिभा को भी बाहर निकालने में सहायक होते हैं। डा. शर्मा ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हंै, ताकि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को भी निखारा जा सके और बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी होता रहे। वहीं स्कूल की अध्यापिकाओं ने भी 80 और 90 के दशक के फिल्मी कलाकारों का प्रदर्शन करके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए और बच्चों के साथ इस कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग फंैसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थिति का खूब मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices