Home » देश » ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाए सिरसा के होनहार

ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में छाए सिरसा के होनहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
96 Views

सिरसा। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में स्थित इंडोर स्केटिंग रिंक में आयोजित 7वीं ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2025 में सिरसा के यूमी फिटनेस क्लब के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए क्लब की हैड रवीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिरसा से प्रतिभागिता करने वाले रोनित ने गोल्ड, प्रियांशु ने गोल्ड, उनाज ने सिल्वर, पुनीत सिल्वर, हरजोत सिल्वर, परी ब्रॉन्ज, हिम्मत सिल्वर, बादशाह सिल्वर, सृजन सिल्वर, जसमीत सिल्वर, पुनित सिल्वर, अयान सिल्वर, जयकृष्ण ने भी सिल्वर पदक प्राप्त कर यूमी फिटनेस क्लब व सिरसा जिले का नाम रोशन किया। रवीना ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने बताया कि यूमी फिटनेस क्लब के होनहार इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices