सिरसा। श्री नर्मदे धाम कंगनपुर रोड से फौजी चौक तक श्री राधे-कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान माया चोयल व उपप्रधान बलजिंद्र जोसन की अध्यक्ष्ता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व युवाओं अपने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भाग लिया। इस मौके पर माया चोयल ने कहा कि भाजपा की ओर से शुरू की गई तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव की आत्मा है। भाजपा का अभियान यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक घर और प्रत्येक हृदय भारत की भावना के साथ एकरूप होकर धडक़े। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान राजनीतिक सीमाओं से आगे बढक़र एक राष्ट्रीय जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा अब न केवल इमारतों पर, बल्कि उन दिलों में भी लहरा रहा है जो कभी गुमराह थे। यही वह वास्तविक परिवर्तन है, जो भाजपा ने लाया है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जी जान से जुट जाएं।
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026