सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर दारेवाला में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार सैनी ने ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सरपंच प्रतिनिधि अनिल कालड़ा ने इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए अपने संबोधन में समाज को नशा मुक्त रहने का मूल मंत्र दिया तथा आश्वासन दिया कि आज से गांव के समस्त दुकानदारों को तंबाकू जैसी नशीली वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों ने देश के प्रति समर्पण जैसी और हरियाणवी संस्कृति की खुलकर प्रस्तुतियां दीं। इस पावन दिन पर त्रिवेणी रोपण करके पौधारोपण मुहिम को बढ़ाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अहमदपुर दारेवाला एसएमसी प्रधान व सदस्य, अभिभावकगण तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मंच का संचालन स्कूल की टीजीटी साइंस टीचर कुमारी रचना व पीजीटी हिंदी मोहिंद्र कुमार ने किया। प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
अहमदपुर दारेवाला स्कूल में मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026