Home » देश » भाविप माधव शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भाविप माधव शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp
78 Views

सिरसा। भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय जे जे कॉलोनी सिरसा में मनाया गया। सचिव सतपाल जोत ने बताया कि समाज सेवी बाबा अमर सिंह इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। शाखा अध्यक्ष रितेश लम्बोरिया की अध्यक्षता, संपर्क गतिविधि संयोजक संजय मेहता एडवोकेट के मार्गदर्शन एवं प्रकल्प संयोजक एस पी ग्रोवर के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 125 विद्यार्थियों तथा 40 अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। सर्वप्रथम बाबा अमर सिंह के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया। परिषद् सदस्यों, विद्यालय स्टाफ  तथा छात्रों ने सामूहिक रूप से ध्वज को नमन करने के साथ राष्ट्रगान गाकर मां भारती का जयघोष किया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जोशपूर्ण अंदाज में राष्ट्रभक्ति के गीतों पर नृत्य तथा भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्यातिथि बाबा अमर सिंह ने अपने वक्तव्य में परतंत्र भारत के का उल्लेख किया तथा आजादी पाने के लिए वीर बलिदानियों की कुर्बानियों का वर्णन करते हुए आजादी को बहुमूल्य बताया। उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को अपने दायित्व को समझना चाहिए तथा नशे आदि के व्यसनों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण की धारा में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के संचालन की कमान मुख्याध्यापक सुखवीर सिंह ने बड़ी परिपक्वता से मनमोहक अंदाज में संभाली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सहयोग के लिए परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय में पढ़ रहे वंचित समाज के बच्चों के लिए समय-समय पर सहायता करते रहने का आह्वान किया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी एवं फल, मिष्ठान आदि वितरित किए गए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रितेश लम्बोरिया, एस पी ग्रोवर, ममता गोयल तथा विद्यालय काके समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices