Home » देश » थाना कालांवाली पुलिस ने आंगनवाड़ी सेन्टर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी किया काबू

थाना कालांवाली पुलिस ने आंगनवाड़ी सेन्टर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इन्वर्टर बैटरी की बरामद

 डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने आंगनवाड़ी सेन्टर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टर बैटरी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जंग सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ लीला सिंह निवासी देसूमलकाना के रूप में हुई है  ।

         इस संबंध में प्रभारी थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 10.06.2025 को महिला निवासी देसू मलकाना की शिकायत पर देसू मलकाना की आंगनवाड़ी  से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिए जाने पर धारा 305, 331(4) BNS के तहत अभियोग दर्ज रजिस्टर कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई जसपाल सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जंग सिंह को देसू मलकाना से काबू कर लिया । आरोपी जगसीर सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices