Home » देश » भारत का विकास भारतीयों के परिश्रम, आत्मविश्वास और स्वदेशी संकल्प पर आधारित: यतीन्द्र सिंह

भारत का विकास भारतीयों के परिश्रम, आत्मविश्वास और स्वदेशी संकल्प पर आधारित: यतीन्द्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
85 Views

सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिए गए ऐतिहासिक संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सिरसा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि उनका यह उद्बोधन भारत की नई ऊंचाइयों और आत्मनिर्भर भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ  संदेश दिया है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा। सुदर्शन चक्र मिशन की घोषणा से आने वाले दशक में देश रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा। यह भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब विदेशी आर्थिक ताकतों के दबाव में झुकने वाला नहीं है। हमारा मंत्र है स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और मजबूती। पीएम मोदी का दाम कम, दम ज्यादा का संकल्प किसानों, उद्योगों और उद्यमियों को स्वदेशी उत्पादों की ओर प्रेरित करेगा। भाजपा सिरसा प्रधानमंत्री की योजनाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। हमारा संकल्प है कि जिले का हर गांव और हर परिवार इस विकास यात्रा में सहभागी बने तथा आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने 103 मिनट लंबे ऐतिहासिक भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और युवाओं के कल्याण को केंद्र में रखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारत अब किसी भी प्रकार की आतंकवादी और सीमाई चुनौती को सहन नहीं करेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत की नदियों का जल केवल भारत के लिए है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। युवाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही, पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15000 रुपये की विशेष सहायता दी जाएगी। यह कदम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आर्थिक सुधारों की दिशा में प्रधानमंत्री ने दिवाली तक जीएसटी सुधारों की घोषणा की, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत का विकास किसी बाहरी ताकत की शर्तों पर नहीं, बल्कि भारतीयों के परिश्रम, आत्मविश्वास और स्वदेशी संकल्प पर आधारित होगा। अंत में एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सिरसा संकल्प लेती है कि प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाकर हर नागरिक को इस विकास यात्रा का भागीदार बनाया जाएगा। आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध भारत का सपना पूरा करने में सिरसा जिला अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices