Home » देश » सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के वांछित सदस्य को किया काबू*

सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के वांछित सदस्य को किया काबू*

Facebook
Twitter
WhatsApp
92 Views

 डबवाली पुलिस का अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है । क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के वांछित सदस्य को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान हरपाल सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी कमालू थाना रामा मंडी जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है ।

            सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी उप नि. सुरेश कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.08.2025 को उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीन अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों (हैप्पी सिंह,गगनदीप सिंह उर्फ गगनी व बलजीत सिंह निवासी रामा मंडी बठिंडा पंजाब) को दो चोरीशुदा व एक वारदात में प्रयोग शुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया था । जो उनमें से एक मोटरसाइकिल मार्का स्पलेंडर प्लस अभियोग न. 184 थाना कालांवाली में चोरी होना पाया गया । पकड़ा गया आरोपी हरपाल सिंह इसी मोटरसाइकिल की चोरी में संलिप्त था । पकड़े गए आरोपी हरपाल सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices