Home » देश » समाधान शिविर में दर्ज हुई 20 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

समाधान शिविर में दर्ज हुई 20 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में डीआरओ संजय कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसी कड़ी में उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई।
डीआरओ संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में वीरवार को आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं पर सुनवाई हुई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए गए।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर की जाती है। जिला और उपमंडल स्तर पर ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इस अवसर पर डीएसपी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices