सर्विस लाभ देने में आनाकानी बंद करें विभागीय अधिकारी
सिरसा। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की जिला कार्यसमिति की बैठक सिरसा में अधीक्षक अभियंता कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में विभाग में शहीद हुए कर्मचारियों एवं बहन मनीषा की आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने की तथा संचालन जिला सचिव श्री चरणजीत वर्मा ने किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला ने भाग लिया और बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारियों को सर्विस रूल्स लागू होने पर बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्विस रूल्स और जॉब सुरक्षा संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धि है, अब अधिकारियों को चाहिए कि इसे तुरंत लागू करे और हर कर्मचारी तक इसका लाभ पहुंचे। बागनवाला ने कहा कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता इसे अपनी खुद की जिम्मेदारी समझते हुए अपना व अपने साथियों का पुरा डाटा सही और जल्दी अपलोड करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिला उपाध्यक्ष हवा सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत ही हमारी गारंटी है। अब कर्मचारियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भोभिया ने कहा कि कर्मचारी निडर होकर काम करें और किसी बहकावे में न आएं।
जिला कोषाध्यक्ष संदीप सुथार ने कहा कि जो साथी अभी भी संगठन से दूर हैं, उनको संगठन कि उपल्ब्धियां बताकर और समझाकर संगठन को आर्थिक व संरचनात्मक रूप से और मजबूत किया जाएगा ।
जिला सह सचिव नरेश जांगड़ा ने कहा कि संगठन हर कर्मचारी के संघर्ष में ढाल बनकर खड़ा है, अपने किसी भी कर्मचारी के अधिकारों के साथ कभी खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रेस सचिव श्री बलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाना अब हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए संगठन द्वारा जारी किए गए पम्पलेट को प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाया जाएगा। जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी बदौलत आज हमें हमारा सुरक्षित रोजगार मिला है। जिला कार्यकारिणी सदस्य रमनदीप सिंह ने कहा कि युवा कर्मचारियों की भागीदारी से संगठन का भविष्य और सशक्त होगा। 0-5 के किसी भी साथी को घबराने की जरूरत नहीं है, इसलिए प्रत्येक साथी बढ़-चढक़र संगठन में अपनी भूमिका निभाएं। चरणजीत वर्मा ने स्पष्ट कहा कि 0 से 5 वर्ष की सेवा वाले कर्मचारी बिल्कुल न घबराएं और किसी अफवाह में न आएं। संघ का हर सदस्य सुरक्षित है और संगठन अपने प्रत्येक साथी के अधिकारों के लिए संकल्पबद्ध है। अंत में जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि शहीद कर्मचारियों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। सरकार और विभाग अब टालमटोल छोडक़र तुरंत कार्रवाई करें, अन्यथा कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। बैठक में सभी जिला, डिवीजन और सब-डिवीजन पदाधिकारी शामिल हुए और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक उपरांत जिला पदाधिकारियों ने सिरसा के विभागिय उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हर कर्मचारी को सर्विस एक्ट का लाभ दिलाया जाएगा।
अब और देरी बर्दाश्त नहीं, हर कर्मचारी को तुरंत मिले सर्विस एक्ट का लाभ: चरणजीत वर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026