80 Views
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में दिनांक: 23/08/2025 को प्राचार्य डॉ सज्जन कुमार की अध्यक्षता व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर किरण के संयोजन में सत्र 2025-26 लिए अर्थशास्त्र विषय परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल यह जानकारी देते हुए बताया कि online vs. offline classes: pros and cons पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के आधार पर अर्थशास्त्र विषय परिषद की कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम को अध्यक्ष, सुशीला को उपाध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया रानी को सचिव, स्नेहा तनेजा को उप सचिव, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिक्की को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर मीनू, प्रोफ़ेसर निर्मला देवी व प्रोफ़ेसर किरण ने निभाई। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी व पदाधिकारियों को मुबारक़ बाद प्रदान करते हुए अर्थशास्त्र विषय के प्रचार प्रसार हेतु यथा संभव प्रयास करने व विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु प्रेरित किया।
Post Views: 69


