Home » देश » चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद डबवाली यूथ मैराथन में सीएमआरजे कालेज ने निभाई अहम भागीदारी

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद डबवाली यूथ मैराथन में सीएमआरजे कालेज ने निभाई अहम भागीदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
106 Views

सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डा.सज्जन कुमार की अध्यक्षता व यूथ मैराथन के नोडल ऑफ़िसर प्रो. सावन कुमार तथा स्टाफ के संयोजन में डबवाली यूथ मैराथन में बड़ी सक्रिय भागीदारी रही। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस मैराथन में कालेज के सौ से उपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। बसें रूट चार्ट के अनुसार समय पर पहुँच गई जिसे प्राचार्य द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।मैराथन में सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जलपान का प्रबंध भी रिफ्रेशमेंट इंचार्ज द्वारा किया गया।अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि नशा हमारे समाज की एक जटिल समस्या बन चुका है, जो दिन-प्रतिदिन और गहरी होती जा रही है। यह न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है ।इसलिए हमे नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो ऐसे अभियानों में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी ।उन्होंने यह भी बताया कि नशा मुक्ति अभियान की इस मैराथन में कालेज के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित लगभग एक सौ पचास मेंबर्स ने भाग लिया जिसमें प्रो दलीप सिंह, प्रो.कुलजीत कौर,डा.सुगन सिंह,प्रो. सुरेश कुमारी, डा.साधा सिंह,डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो.सावन कुमार, प्रो. अशोक,प्रो राजवीर, डा.कविता चौधरी के इलावा गैर – शैक्षणिक स्टाफ सदस्य वेदसिंह, ओमप्रकाश, नंदलाल,हरदेव, दीपिका, धापा,नीतू, रमेश, रजिंद्र सिंह,पवन, ओम, विनोद,सुनील, सीताराम तथा भारी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices