Home » देश » चेहरे की सामंजस्यता और शरीर की मुद्रा को भी संतुलित करती है स्माइलिस्ट थैरेपी: डा. डकाहा

चेहरे की सामंजस्यता और शरीर की मुद्रा को भी संतुलित करती है स्माइलिस्ट थैरेपी: डा. डकाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
102 Views

आईडीए ने स्माइलिस्ट थैरेपी पर करवाया वैज्ञानिक सेमीनार
सिरसा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सिरसा शाखा द्वारा स्माइलिस्ट थैरेपी पर एक वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान डा. राकेश डकाहा, नागपुर (सेंट्रल इंडिया के पहले स्माइलिस्ट विशेषज्ञ) द्वारा प्रस्तुत किया गया। डा. डकाहा ने बताया कि स्माइलिस्ट थैरेपी केवल दांतों की सुंदरता बढ़ाने की तकनीक नहीं है, बल्कि यह पूरे चेहरे की सामंजस्यता और शरीर की मुद्रा को भी संतुलित करती है। इस थेरेपी में दंत संरचना, मांसपेशियों और टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट के बीच सामंजस्य स्थापित कर मरीज को कार्यात्मक आराम और सौंदर्यात्मक सुधार दोनों प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्माइलिस्ट थैरेपी रोगियों के सिर-गर्दन दर्द, जबड़े की असुविधा और चेहरे के असंतुलन जैसी समस्याओं में भी उपयोगी सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में डा. चिनु गोयल मित्तल (मान सचिव), डा. विश्वंजय मेहता (कोषाध्यक्ष), डा. विनोद मेहता, डा. रोहित मेहता, डा. विकास जैन, डा. सुशील सिंगला, डा. स्मृति, डा. रुचिका, डा. आरपी मोंगा, डा. नीरज मित्तल, डा. सनी मित्तल, डा. अंकित अरोड़ा, डा. वेद ज्योति, डा. स्मृति, डा. राधा गोयल, डा. सुकैश अरोड़ा, डा. समृद्धि सहित अनेक दंत शल्य चिकित्सक उपस्थित रहे और चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। आईडीए सिरसा अध्यक्ष डा. पंकज गुप्ता ने डा. डकाहा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान दंत चिकित्सकों को आधुनिक वैश्विक तकनीकों से परिचित कराते हैं और स्थानीय स्तर पर मरीजों को और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices