76 Views
आज दिनांक 27.08.2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा डॉ. प्रीत कौर के संयोजन में पंजाबी विभाग की ओर से ‘पंजाबी विषय परिषद’ का गठन किया गया। महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने बताया कि ‘पंजाबी विषय परिषद’ का गठन ‘वर्तमान समय मे पंजाबी भाषा का महत्व, पंजाबी सभ्यचार,वर्तमान समय में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल फोन का जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभाव आदि विषयों पर भाषण ,गीत, शब्द और कविता के माध्यम से किया गया। इसमें पंजाबी विषय की लगभग सभी छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ प्रीत कौर की देखरेख में हुई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मोनिका गिल, सहायक प्रोफेसर किरण बाला तथा सहायक प्रो. रूपिंदर कौर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। छात्रा खुशप्रीत बी ए तृतीय वर्ष को प्रधान, हिमांशी बीए तृतीय वर्ष को उप प्रधान, चारुल बीए तृतीय वर्ष को सचिव, नवजोत बी ए द्वितीय वर्ष को सह-सचिव, लक्ष्मी.बी ए द्वितीय .वर्ष को वित सचिव तथा कमलदीप में जसविंदर को कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुना गया । प्राचार्य डा. सज्जन कुमार तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई दी तथा पंजाबी के विभागाध्यक्ष ने चुने हुए छात्र-छात्राओं को पद की शपथ दिलाई । उन्होंने बताया कि यह परिषद आने वाले समय में सत्र 2025-26 में पंजाबी भाषा व साहित्य के विकास के लिए गंभीरता से कार्य करेगी । जींद के राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रणवीर यादव. ने सभी विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा पर उत्साहवर्धक भाषण दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भाषा का भी अपना परिवार होता है, धीरे धीरे भाषा भी बड़ी होती है। आदमी को जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान होगा उतनी ही जिंदगी जीने की समर्था बढ़ती है। आज के दौर में सभी को शब्द स्भ्याचार से जुड़ने की जरूरत है। और उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करें । मंच संचालन डा. प्रीत कौर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर – शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद थे तथा पंजाबी के लगभग सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Post Views: 63


