Home » देश » बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर, कालांवाली में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया।

बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर, कालांवाली में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
96 Views

इस अवसर पर स्कूल में भगवान गणेश की मूर्ति को पर्यावरण मित्र बनवाया गया और सजावट भी बेहद खूबसूरत थी। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के गगनचुंबी उद्घोष के साथ प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने पारंपरिक आरती की शुरुआत की।

बच्चों ने नृत्य प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया।

आरती में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने जीवंत नृत्य प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया, जिससे स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के धार्मिक महत्व के बारे में बताया।
प्रतिमा को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील भी की गई
कार्यक्रम के अंत में मोदक और लड्डू का भोग अर्पित कर सभी उपस्थित लोगों को वितरित किया गया और एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही, गणेश चतुर्थी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गणेश जी की प्रतिमा को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices