Home » देश » चौकी चौटाला पुलिस ने ट्राला चोरी के मामले में आरोपी को काबू कर भेजा जेल

चौकी चौटाला पुलिस ने ट्राला चोरी के मामले में आरोपी को काबू कर भेजा जेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views

चोरीशुदा ट्राला भी किया बरामद

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत चौकी चौटाला पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्ठे से ट्राला चोरी करने के मामले में आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा ट्राला बरामद करने में सफलता हासिल की है ।

इस बारे में प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 21.06.2025 को सुनील कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी गांव सुखेरा खेड़ा की शिकायत पर दिनांक 19.06.2025 को उसके करीब 6 महीने से बंद पड़े इंट भट्ठा से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका चार टायरों वाला ट्राला चोरी कर लिए जाने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई दलबीर सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए अपनी टीम के साथ आरोपी धर्मप्रीत पुत्र सीरा सिंह निवासी गिदड़खेड़ा को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा ट्राला भी बरामद कर लिया गया । आरोपी धर्मप्रीत सिंह को अदालत में पेश किया गया । जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices