Home » देश » अग्रवाल सभा रजि. की बैठक में हुए अह्म निर्णय

अग्रवाल सभा रजि. की बैठक में हुए अह्म निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp
152 Views

महाराजा अग्रसन जयंती को लेकर मीटिंग में बनाई रूपरेखा
सिरसा। अग्रवाल सभा रजि. सिरसा की एक बैठक सभा के कार्यालय में आयोजित की गई। सभा के प्रधान संजय गोयल व महासचिव अश्वनी बांसल ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक की अध्यक्षता श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। बैठक में कई अह्म निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को महाराजा अग्रसैन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार जयंती कार्यक्रम बेगू रोड स्थित महाराज अग्रसैन स्कूल में होगा। उन्होंने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसैन की जयंती पर शोभा यात्रा में अग्र समाज के बुजुर्ग स्तंभों को रथ पर बैठाया जाएगा। गौत्र वाइज 18 रथ तैयार किए जाएंगे। सभी रथ के साथ समाज के 50-50 अग्र बंधु रहेंगे। इसके साथ-साथ शहर के सभी 31 वार्डों में अग्रवाल समाज की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी हर अग्र बंधु की समस्या को सुनेगी और उसका निदान भी करवाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि सभा ने अपना कार्यालय भी हिसार रोड पर लिया है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं की भी इस बार ध्वजा शोभा यात्रा में अह्म भूमिका रहेगी। शोभा यात्रा के दौरान भव्य झांकियां, रास नृत्य, अग्रोही शिव आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं सोनीपत बैंड डीजे, अग्रसैन महाराज व महालक्ष्मी रथ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ-साथ भक्ति भाव भजन मंडली भी शोभा यात्रा के दौरान अपने भजनों से श्रद्धालुओं को रिझाएगी। उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती को लेकर सभा कार्यालय ;हलोपा कार्यालय के पीछेद्ध गली खजांचियान वाली में रोजाना रात्रि को 8 से 10 बजे तक बैठक होंगी, जिसमें जयंती को लेकर विचार-विमर्श व रणनीति बनाई जाएगी। सभी अग्र बंधु बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस मौके पर प्रवीन महिपाल, शिव जैन, सुरेश सतनाली वाले, पंकज सर्राफ,  नवदीश गर्ग, वेद भूषण गर्ग, गोपाल कागजी, सत्यप्रकाश, राजकुमार, सतीश हिसारिया, विकास गोयल, अशोक गोयल, राजकुमार, राजेश बांसल, गोविंद कंदोई, सुशील कंदोई, भूषण गर्ग, राजेश गनेरीवाला, अंजनी कनोडिया, पवन साहुवाला, अमित सिंगला, अजय कसेरा, संजीव गोयल, साहिल बांसल, विक्रम जमालिया, अनिल सर्राफ सहित अग्रवाल समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices