Home » देश » एक पेड़ मां के नाम अभियान को बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने दिया मूर्त रूप: सुरेंद्र आर्य

एक पेड़ मां के नाम अभियान को बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने दिया मूर्त रूप: सुरेंद्र आर्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
183 Views

पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत: प्रो. विजय कुमार
सिरसा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने हृदय से आत्मसात किया है औ
इस अभियान को मूर्त रूप देने का हर संभव प्रयास किया है। यह संस्था न केवल पौधे लगा रही है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि संस्था के प्रधान रविंद्र सैनी से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी समाज भलाई, पर्यावरण संरक्षण के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस मौके पर बोलते हुए संस्था सदस्य व सूर्यांश सोलर के एमडी नरेंद्र रावत ने कहा कि हमारी संस्थान ने अब तक 900 पौधे इस मानसून सीजन में लगाए हंै और उनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। इस मौके पर समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, प्रधान रविंद्र सैनी, डा. सुमित सैनी, डा. सतवीर कंबोज, विनोद नागर, सूरज रावत, सुपरवाइजर राज कपूर, शैलेंद्र, राजवीर, गणेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices