सिरसा। शहर के निजी होटल में आयोजित मंजु गुप्ता प्रदर्शनी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा व शहरी अध्यक्ष कीर्ति गर्ग ने विशेष रूप से पहुंचकर आयोजकों का हौंसला बढ़ाया। भारी बरसात के बावजूद आयोजित इस प्रदर्शनी में अच्छी और उच्च गुणवत्ता के सामान की स्टॉलें आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी में विशेष रूप से मंजु गुप्ता धर्मपत्नी हेमंत गुप्ता, वंदना सिंगला धर्मपत्नी अजय सिंगला द्वारा महिलाओं के उच्च कोटि के परिधान प्रस्तुत किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की। हीरालाल शर्मा व कीर्ति गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी लगाने से लघु उद्योगों को भी सहारा मिलता है, जो कि देश के आत्मनिर्भर बनने की सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लगातार होने चाहिए, ताकि लघु उद्योगों को बढ़ावा मिले, जिससे रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया, संगठन सचिव अमित गाबा, अग्रवाल सदन के प्रधान संजीव जैन, लायंस क्लब सिरसा जागृति के संस्थापक प्रधान रामकृष्ण गोयल व सहआयोजक अजय सिंगल ने सभी को शुभकामनाएं दी।
मंजु गुप्ता प्रदर्शनी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने की शिरकत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026