Home » देश » पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
100 Views

नशा तस्करों पर कमरतोड़ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम के 26 अभियोग दर्ज कर 33 आरोपियों व पिट एनडीपीएस के तहत 5 आदतन नशा तस्करों को भेजा जेल

आबकारी अधिनियम के 07, शस्त्र अधिनियम के 3 व जुआ अधिनियम के तहत 02 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को किया काबू

चौरी की 25 वारदातें सुलझाते हुए 39 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे

*इसी दौरान 03 उद्धोषित व्यक्ति, 01 उद्घोषित अपराधी व 05 बेल जम्पर दबोचे

भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद करते हुए 07 मेडीकल स्टोर सील करते हुए 08 के खिलाफ कार्रवाई

    पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध व अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए डबवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बीते अगस्त माह के अन्दर सभी थानों चौकियों व क्राइम युनिटों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा । नशा तस्करों पर कमरतोड़ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 26 अभियोग दर्ज कर 33 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 81 किलो 879 ग्राम डोडा पोस्त, 742 ग्राम अफीम व 216.6 ग्राम हेरोइन चिट्टा व 100 प्रतिबंधित गोलियां बरामद किये गये । इसी दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 07 अभियोग दर्ज कर 08  व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 17 बोतल हथकड़ शराब, 161 बोतल देशी शराब व 40 लीटर लाहन बरामद किया गया ।

            इसके साथ ही शस्त्र अधिनियम के मामले में 03 अभियोग दर्ज कर 03 अवैध देशी पिस्टल, 05 कारतूस बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । जुआ अधिनियम के अधीन 02 अभियोग दर्ज कर 04 आरोपियों को काबू कर 16,900/-रुपये की राशि बरामद की गई है । इसी दौरान चोरी के मामलों में गंभीरता दिखाते हुए 25 मामले सुलझाते हुए 39 आरोपियों को काबू किया गया । आदतन नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पिट एनडीपीएस के तहत 5  नशा तस्करों को डिटेन कर जेल भेजा गया । अगस्त माह में पीओ व बेल जम्परों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाते हुए 03 पीपी, 01 पीओ व 05 बेल जम्पर काबू किये गए ।

वहीं मेडिकल नशे पर कड़ा रुख अपनाते हुए 8 आरोपियों को काबू किया व 24,250 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व 84,463 कैप्सूल बरामद करते हुए 07 मेडिकल स्टोर सील किए गए ।

इसी दौरान पुलिस टीमों ने सीमावर्ती राज्यों राजस्थान और पंजाब की ओर से प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की बारीकी से चैकिंग कर संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी गई । इस अभियान के दौरान शहर के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध मार्गों पर विशेष रूप से नाकाबन्दी,चैकिंग व पैदल गश्त कर पुलिस ने उपस्थिति दर्ज करवाई । अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गैर कानूनी काम करने वालों में पुलिस का भय नजर आना चाहिए । पुलिस अधीक्षक डबवाली ने पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है । लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसको लेकर सभी पुलिस कर्मचारी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें । लोगों को महिला सुरक्षा, डायल 112 बारे, ट्रैफिक नियमों व साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दें ।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से जिले में समय-समय पर पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे है जो भविष्य में भी जारी रहेंगें । इसके तहत सम्बंधित थाना क्षेत्र व चौकियों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर रहीं । संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई । अपराधों को रोकने के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई, क्योंकि जन सहयोग से ही अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस का प्रयास है कि लोग भयमुक्त व अपराध मुक्त समाज में बेहतर जीवन यापन कर पाएं, लोगों की सुरक्षा को लेकर डबवाली पुलिस हर समय तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices