Home » देश » 10.620 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी किया काबू

10.620 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
99 Views

नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने 10.620 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी किया काबू*

     । डबवाली पुलिस के नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने एक युवक को 10.620 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी एएनसी स्टाफ उप नि. सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई गुरसेवक सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव बठिंडा चौक डबवाली पर मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि तेग बहादुर उर्फ पिन्दा निवासी देसूजोधा नशा तस्करी का काम करता है और आज भी जोगेवाला रोड पर नशा तस्करी की फिराक में है । जो एएसआई ने सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए जोगेवाला रोड गांव देसूजोधा पर नाकाबंदी  शुरू की तो थोड़ी देर में एक युवक गांव देसूजोधा की तरफ से आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा । जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तेग बहादुर उर्फ पिन्दा पुत्र नछतर सिंह निवासी देसूजोधा बताया । जो उन्होंने तेग बहादुर उक्त की नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपी तेग बहादुर उर्फ पिन्दा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices