Home » देश » सीजेएम प्रवेश सिंगला ने किया वर्षा से प्रभावित गांवों का दौरा

सीजेएम प्रवेश सिंगला ने किया वर्षा से प्रभावित गांवों का दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
151 Views

-मेडिकल कैंप का आयोजन,  मच्छरदानी व बैटरी वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवेश सिंगला ने वर्षा से प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व एनजीओ भारतीय कौशल परिषद द्वारा दी गई मच्छरदानी व बैटरियां भी वितरित की। उन्होंने गांव अहमदपुर, बुर्ज कर्मगढ़, पनिहारी में लोगों से वर्षा से हुए प्रभाव की स्थिति बारे जानकारी ली।
मेडिकल कैंप लगाकर की चिकित्सीय जांच
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्षा से प्रभावित गांवों में सिविल अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सीय जांच की गई। इसके लिए गांव मुसाहिबवाला व नेजाडेला में मेडिकल कैंप लगाया गया। सिविल अस्पताल की ओर से डा. राधिका वर्मा व अन्य डॉक्टर ने ग्रामीणों की नि:शुल्क चिकित्सीय जांच की। इस दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वित्तीय सहायता व मुआवजा राशि के लिए दी जाने वाले अर्जी बारे नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई। डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002, 9588739002 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 151000 बारे भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर एलएडीसी दविंद्र कौर, हिमांशु मेहता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices