Home » देश » किसान मेले में पहुंचे जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला

किसान मेले में पहुंचे जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views

किसानों, उद्यमियों से मिलकर सांझा किए अनुभव
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को सिरसा की कपास मंडी में आयोजित किसान मेले में शिरकत की और वहां उपस्थित किसानों व अन्य उद्यमियों से मिलकर कृषि पर अपने अनुभव सांझे किए। इस दौरान उन्होंने मेले में कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर मेला आयोजकों की भी हौसला अफज़़ाई करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों के संदर्भ में नूतन जानकारी मिलती है जिससे वे अपनी फसलों के माध्यम से आर्थिक सशक्तता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी राष्ट्रीय सचिव श्री सरबजीत मसीतां, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, जेजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कसवां एडवोकेट, शगनजीत सिंह गिल आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices