Home » देश » सीआईए स्टाफ डबवाली की नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी

सीआईए स्टाफ डबवाली की नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
145 Views

 *मंडी डबवाली से 03 किलो से अधिक डोडा पोस्त व 15 हजार 200 रुपये की ड्रग मनी सहित आरोपी नशा तस्कर को किया काबू

डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम कड़ी रुख अपना रही है । उप नि. राजपाल की सीआईए टीम ने मंडी डबवाली से 03 किलो 05 ग्राम डोडा पोस्त व 15,200 रुपये की ड्रग मनी सहित आरोपी दिनेश कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी वार्ड न.02 मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि बताया कि ASI पाला राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये वार्ड न. 02 मंडी डबवाली में मौजूद थे कि उन्हें गली में एक नौजवान व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक थैला प्लास्टिक लिए खड़ा दिखाई दिया । जो पुलिस टीम की गाड़ी को देखकर मकान के सामने खाली प्लाट में तेज तेज कदमों से जाने लगा । जो एएसआई ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू कर थैला प्लास्टिक सहित तलाशी ली तो आरोपी दिनेश कुमार उक्त के कब्जा से डोडा पोस्त व 15,200 रुपये ड्रग मनी बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी दिनेश कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस डोडा पोस्त तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices