Home » देश » सांसद खेल महोत्सव: सिरसा से प्रतिभावान युवा राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम: सुभाष बराला

सांसद खेल महोत्सव: सिरसा से प्रतिभावान युवा राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम: सुभाष बराला

Facebook
Twitter
WhatsApp
124 Views

– 20 सितंबर तक होगा पंजीकरण, 21 सितंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
– युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोडऩा ही महोत्सव का उद्देश्य: सांसद बराला

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों में युवा प्रतिभाओं को राष्ट्र व विश्व स्तर पर और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सांसद खेल महोत्सव को करवाए जाने की एक बड़ी पहल की है, जिसमें से देशभर की युवा प्रतिभाएं अपने परिवार व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। सांसद बराला ने शुक्रवार को सिरसा के पंचायत भवन में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, खेल विभाग व पंचायत विभाग से जुड़े अधिकारियों, खेल गतिविधियों से जुड़ी संस्थाएं व कोच व शारीरिक शिक्षक मुख्य रूप से शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि सिरसा का खेलों के मामले में पहले भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां सरदारा सिंह, सविता पूनिया जैसे हॉकी के बड़े खिलाड़ी राष्ट्र के लिए खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद युवा महोत्सव को एक त्योहार की तरह आयोजित करना है, इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। इस खेल में नौ सामुहिक गेम व छह व्यक्तिगत गेम में युवा अपना पंजीकरण करवा कर खेल सकते हैं, जो 29 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक पंजीकरण किया जा सकता है, 21 सितंबर को पहली प्रतियोगिता शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा के युवा बड़ी प्रतिभावान और आत्मविश्वास से सुदृढ हैं, जो एक बार ठान लेते हैं तो उसे निर्धारित लक्ष्य तक लेकर जाते हैं। इस खेल महोत्सव में भी सिरसा लोकसभा का योगदान देश की सभी लोकसभाओं से ज्यादा होगा और यहां हुए गेम प्रधानमंत्री तक का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने का कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विश्व स्तर पर अलग पहचान बनाई है। एशियाई देशों की बात करें तो कई देशों में बड़े स्तर पर हालात बदल रहे हैं, लेकिन भारत ने एकजुटता के साथ काम किया और ऐसे में कोई भी ताकत, ना यहां की संस्कृति को मिटा सकती है और ना ही अस्तित्व पर खतरा पैदा कर सकती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ चल रहे हैं और इस लक्ष्य को हम हासिल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाना होगा और इसकी दस्तक गांव-घर तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलवाया था और आज वही हरियाणा देश को टॉप राज्यों में है, जहां लिंगानुपात बहुत अव्वल है। बदलाव ऐसा आया कि लड़की होने पर घरों में थालियां बजाई जाने लगी है और कुआं पूजन भी होता है।
उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान किया कि वे खेलों में भागीदारी भी करें और दूसरी महिलाओं व बालिकाओं को खेलने के लिए प्रेरित करें।
96 दिन तक चलेगा खेल महोत्सव: चेयरमैन वेद फूला
भाजपा जिला प्रभारी एवं चेयरमैन वेद फूला ने कहा कि 20 सितंबर तक खेलों का पंजीकरण होगा और 21 सितंबर से खेल गतिविधियां शुरू की जाएगी। सबसे पहले क्यूआर कोड के माध्यम से खिलाड़ी को आवेदन करना होगा और इस आवेदन के बाद वह व्यक्तिगत और सामूहिक खेल में अपना पंजीकरण कर सकता है। सबसे पहले ब्लॉक स्तर पर गेम आयोजित होंगे, जो 21 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेंगे, 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर खेल मुकाबले होंगे, 11 दिसंबर से लोकसभा स्तर पर खेल मुकाबले शुरू होंगे, जो 25 दिसंबर तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि पूरा खेल महोत्सव 96 दिनों तक चलेगा।
जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ देश को आगे बढा रहे हैं। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल युवा अनुशासन सीखते हैं बल्कि टीम वर्क के रूप में काम करने के अवसर को भी पहचानते हैं। डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले और अब के हालात में बहुत परिवर्तन आया है। पहले बच्चों का रुझान पढ़ाई में हो, इस दिशा में काम सही रूप से नहीं हुआ। अब युवा पढ़ने के साथ ही खेलों की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं और युवाओं की सोच में बदलाव भी आया है, वे खेलों में बड़े स्तर पर हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए खेल सुविधाओं की मांग भी रखते हैं।
इस बैठक में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, भाजपा नेता अमन चोपड़ा, श्याम बजाज, हनुमान कुंडू, पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, देवराज मोयल, कपिल सोनी, सुरेश पंवार, कृष्ण मेहता, डा. गंगा सागर, ललित छिंपा, नरेश कटारिया, टिशू प्रधान, चिमन लाल भारतीय सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices