93 Views
– “नशा छोड़ें, शिक्षा अपनाएं और समाज व पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं — उप निरीक्षक महावीर सिंह
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की सिरसा यूनिट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुखचैन में नशा विरोधी जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री जगशरण सिंह, एनसीबी अधिकारी, अध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एनसीबी सिरसा के उप निरीक्षक महावीर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा— “नशा छोड़ें, शिक्षा अपनाएं और समाज व पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”
उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को “नशामुक्ति के प्रहरी” बनने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं को एनसीबी की प्रमुख पहलें — नमक लोटा अभियान, साइक्लोथॉन मुहिम और ‘नशा मुक्त जीवन – नायाब जीवन (बेकैट चैलेंज)’ — के बारे में बताया गया।
छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से “नशा नहीं, शिक्षा हां” का संकल्प लिया। पुलिस टीम ने सभी से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध व्यापार दिखाई दे तो भारत सरकार का टोल-फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल ncbmanas.gov.in या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर सूचना दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक सूचनादाता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Post Views: 83

