नि:शुल्क शिविर में 170 की जांची आंखें, 12 आप्रेशन के लिए चयनित
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय, सिरसा द्वारा स्व. योगेंद्र गुप्ता की पावन स्मृति में दीपक गुप्ता के सौजन्य से श्री बाबा बालकनाथ, दुर्गा माता मंदिर कंगनपुर रोड, केंद्रीय विद्यालय वाली गली में आंखों की जांच व आप्रेशन का नि:शुल्क कंैप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ भगत सुरेश कुमार गुप्ता (गुरुजी) ने किया। बाबा बिहारी नेत्रालय के सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी ने अपनी टीम के साथ 170 मरीजों की जांच की, जिसमें 12 आप्रेशन के लिए चयनित किए गए। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गई। डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंखें मनुष्य शरीर का सबसे संवेदनशील पार्ट है। समय-समय पर आंखों की उचित देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंखों संबंधी जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए आंखों संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं। इस मौके पर रवि अनेजा, अनिल कुमार शर्मा, यशपाल बंसल, मुकेश गर्ग, सुभाष गोयल, प्रमोद कुमार, ज्योति अनेजा, ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण बागला, सुनील चचाण, आनंद महिपाल उपस्थित थे।
आंखों संबंधी समस्या को न करें नजर अंदाज: डा. नीरू गिजवानी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

