सिरसा। देश के कई राज्यों पंजाब, हिमाचल, उत्त्तराखंड, हरियाणा व राजस्थान में बाढ़ ने भंयकर तबाही मचाई है। गांव तो गांव कई राज्यों में तो जिले के जिले ही तबाह हो गए। पड़ोसी राज्यों द्वारा मानवता के नाते प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लगातार भिजवाई जा रही है। इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गु्रप की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने अपनी टीम व समस्त जिलावासियों के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित कर पीडि़तों के लिए भेजी है। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, मेडिकल किट, चटाई, कंबल सहित अन्य सामान शामिल है। सुमन वर्मा ने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान एक-दूसरे के साथी हैं। बाढ़ से प्रभावित पंजाब को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा साथी राज्य है और वहां के किसान हमारे अपने किसान हैं। किसी भी सूरत में हम पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि गु्रप का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सेवा भाव से इस कार्य में जुटे हुए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गु्रप की इस पहल को स्थानीय स्तर पर खूब सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि संगठन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में वह तन-मन-धन से पीडि़तों के साथ है। वर्मा ने बताया कि जब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक सेवा का कारवां जारी रहेगा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गु्रप ने भेजी बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

