सिरसा। जेसीडी में 10-11 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड व दो रजत सहित 5 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकेडमी के संचालक अमित फुटेला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकेडमी की ओर से
अंडर-17 ब्वॉयज में नवकीरत ने गोल्ड व अमीश ने सिल्वर, लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में किंजल ने गोल्ड, अंडर-19 में लवली शर्मा ने गोल्ड व रचना ने रजत पदक जीतकर एकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। अमित फुटेला ने सभी होनहारों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अब ये प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। फुटेला ने बताया कि ये सभी प्रतिभागी काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हंै और खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित हंै। इससे पहले भी लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के होनहारों ने अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में छाए लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के होनहार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

